बड़ी कार्रवाई: ‘उम्मीद’ पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का गलत ब्योरा देने वालों की खैर नहीं, जिला प्रशासन ने जारी किया सख्त अल्टीमेटम!
सर्वे कमिश्नर वक्फ उ०प्र० के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ, कानपुर देहात नेहा सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र०, सुन्नी/शिया सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ को सम्बोधित एवं अन्य के साथ जिलाधिकारी महोदय को भी पृष्ठांकित है

- केन्द्रीय उम्मीद पोर्टल पर वक्क सम्पत्तियों से सम्बन्धित अपलोड की गयी जानकारी/दस्तावेज करायें उपलब्ध।
कानपुर देहात। सर्वे कमिश्नर वक्फ उ०प्र० के निर्देशों की जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ, कानपुर देहात नेहा सिंह ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र०, सुन्नी/शिया सेण्ट्रल वक्फ बोर्ड, लखनऊ को सम्बोधित एवं अन्य के साथ जिलाधिकारी महोदय को भी पृष्ठांकित है, जिसके द्वारा अवकाफ के विवरण को एकीकृत वक्फ प्रबन्धन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास (UMEED) पोर्टल पर अपलोड करने के सम्बन्ध में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुये कतिपय सुझाव दिये गये हैं तथा उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गयी जानकारी निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप नहीं है तथा निर्देशित किया गया है कि उक्त अपलोड की गयी जानकारी को एक माह से पूर्व अवधि के भीतर दुरूस्त किया जाये इसके अतिरिक्त 50 एकड़ से अधिक भूमि क्षेत्र से सम्बन्धित मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए केन्द्रीय उम्मीद पोर्टल-2025 पर वक्फ से सम्पत्तियों से सम्बन्धित अपलोड की गयी जानकारी / दस्तावेजों के संकलन एवं स्पष्टीकरण हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलेवार शिविर आयोजन करने के निर्देश दिये गये हैं। उपरोक्त के क्रम में जनपद कानपुर देहात के समस्त मुतवल्ली /प्रबन्ध समिति, प्रशासकों (विशेषकर 50 एकड से अधिक भूमि से सम्बन्धित) को सूचित किया जाता है कि केन्द्रीय उम्मीद पोर्टल पर वक्क सम्पत्तियों से सम्बन्धित अपलोड की गयी जानकारी, दस्तावेजों सहित विवरण माती मुख्यालय स्थित विकास भवन कक्ष सं० 308-बी कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कानपुर देहात में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि उक्त कार्य ससमय पूर्ण किया जा सके।



