कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जीतेंद्र संखवार ने घर – घर जाकर लोगों से जनसंपर्क स्थापित कर उनका आशीर्वाद लिया 

नगर पालिका परिषद पुखरायां से नगर अध्यक्ष पद के लिए बहुजन समाज पार्टी द्वारा घोषित प्रत्यासी के समर्थन में उतरे समर्थकों ने कस्बे व गांवों में घर घर पहुंचकर मतदाताओं से प्रत्यासी राजाबेटी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। सोमवार को नगर पालिका परिषद पुखरायां से नगर अध्यक्ष पद के लिए बहुजन समाज पार्टी द्वारा घोषित प्रत्यासी के समर्थन में उतरे समर्थकों ने कस्बे व गांवों में घर घर पहुंचकर मतदाताओं से प्रत्यासी राजाबेटी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।वहीं बसपा के कानपुर मंडल प्रभारी एवं प्रत्यासी पुत्र जीतेंद्र संखवार ने भी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर लोगों से नगर विकास के नाम पर प्रत्यासी के लिए वोट मांगे।

 

वहीं मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तावित पैदल रोड़ शो कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है।बताते चलें कि इन दिनों नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं।निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आते देख प्रत्यासियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।वहीं प्रत्यासी समर्थक भी नगर के गली, मोहल्लों में अपने अपने प्रत्यासी के समर्थन में अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को पुखरायां नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए बहुजन समाज पार्टी द्वारा घोषित प्रत्यासी राजाबेटी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कस्बे के परेहरापुर,मंडी,नूरगंज,बाबा मोहाल,खलवा मोहाल,दलेलनगर तथा सराय इत्यादि स्थानों पर घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क स्थापित कर उनका आशीर्वाद लिया तथा आगामी 11मई को मतदान के दिन नगर के विकास के लिए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

IMG 20230508 WA0041

वहीं बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी एवं प्रत्यासी पुत्र जीतेंद्र संखवार ने भी कार्यकर्ताओं के साथ नगर में गली, मोहल्लों में घर घर जाकर जनसंपर्क किया तथा मतदाताओं से प्रत्यासी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्यासी राजाबेटी द्वारा नगर की जनता की सेवा के लिए चुनाव लडने का फैसला किया गया है।तथा बसपा द्वारा उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।अगर नगर की जनता उन्हे अपनी सेवा का मौका देती है तो वे किसी को निराश नहीं होने देंगी और बहन कुमारी मायावती की रीतियों,नीतियों पर चलते हुए विकास कराने का काम करेंगी तथा नगर में पड़े अधूरे कार्यों को भी पूरा कराने का काम करेंगी।

IMG 20230508 WA0042

इस अवसर पर बोलते हुए जीतेंद्र संखवार ने कहा कि जो भी नए गांव सीमा विस्तार से जोड़े गए हैं उनमें विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।इस मौके पर जुनैद पहलवान पूर्व प्रत्यासी बसपा,पूर्व प्रत्यासी राजपुर विधानसभा बन्ने हाजी जी,पूर्व प्रधान अहरौली शेख शोएब सिद्दीकी,पूर्व प्रधान हरदुआ,सईद कुरैशी,इमरान ,छोटे खान,सिकंदर खान,नाजिर खान, नब्बन खान, अनवार भाई,डॉक्टर उदय प्रकाश मंडल प्रभारी,पूर्व अध्यक्ष विधानसभा धर्मेंद्र संखवार,आनंद राव गौतम वी वी एफ संयोजक, नूर अहमद ऊर्फ पंगा,ज्ञान बाबू,लालाराम,संदीप गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button