कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में प्रदीप उर्फ सुक्का हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस ने भेजा अस्पताल, बरौर थाना क्षेत्र के दुर्वासा रोड पर हुई मुठभेड़

Story Highlights
  • बलहरामऊ मोड पर हाइवे किनारे खून से लतपथ मिला था युवक का शव 
  • पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र में बीते दो दिन पहले हुए एक युवक के हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ है।पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुठभेड़ बरौर थाना क्षेत्र के दुर्वासा रोड पर हुई।जानकारी के मुताबिक बीते 26 अक्टूबर की रात थाना क्षेत्र के अंगदपुर निवासी प्रदीप उर्फ सुक्का उम्र 25 वर्ष की हत्या कर दी गई थी तथा शव को कानपुर इटावा नेशनल हाइवे पर फेंक दिया गया था।प्रदीप का खून से लतपथ शव डेरापुर थाना क्षेत्र के बलहरामऊ गांव के पास हाइवे मोड पर मिला था।पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए सूचना मृतक के परिजनों को दी थी।

परिजनों ने गांव के ही ऋषि कटियार और ईशू कटियार पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि दोनों युवक प्रदीप को कार में अगवाकर ले गए थे।तत्पश्चात मारपीट कर हत्या करने के पश्चात शव को हाइवे पर फेंक आरोपी फरार हो गए थे।बुधवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रदीप की हत्या का मुख्य आरोपी ऋषि कटियार अंगदपुर के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।प्रदीप के परिवार में दो फाड़ हो गए हैं।एक तरफ चाचा हरगोविंद,संजय और बाबा जगदीश नारायण शर्मा ने ऋषि और ईशू पर हत्या का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर कानपुर देहात व झांसी में चोरी व गैंगस्टर के कई मुकदमें दर्ज हैं।वहीं प्रदीप की मां ममता देवी ने हत्या को सड़क दुर्घटना बताते हुए परिजनों के आरोपों से इनकार किया है।उनका कहना है कि बेटे की मौत हादसे में हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक प्रदीप अपने चाचा और बाबा के साथ गांव के अंदर बने मकान में रहता था जबकि उसकी मां सड़क किनारे बने मकान में रहती थी।घर के अंदर अनजान लोगों की आवाजाही और बेटे के गलत साथियों को लेकर मां बेटे के बीच विवाद चल रहा था।इसी विवाद के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था।

पुलिस ने मुठभेड़ में घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है और हत्याकांड के दूसरे फरार आरोपी ईशू कटियार की तलाश में जुट गई है।थाना प्रभारी अमिता वर्मा का कहना की उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button