उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में परीक्षा देने निकला छात्र लापता,नहीं लगा सुराग 

पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के मैथा गांव से दसवीं का छात्र रहस्यमय ढंग से कहीं लापता हो गया।वह 11 नवंबर को घर से अर्धवार्षिक परीक्षा देने विद्यालय गया था।जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा।

पिता ने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।मैथा गांव निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र लकी मैथा स्थित रोहन सिंह इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र है।11 नवंबर को वह अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए विद्यालय गया था।

लेकिन विद्यालय जाने के बाद से वह अचानक कही लापता हो गया।लकी अपने साथ एक जोड़ी कपड़े,विद्यालय की आठ माह की फीस और बैंक खाते से कुछ रुपए निकालकर ले गया है।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।लापता छात्र की तलाश कराई जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button