जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवनारायण पाल के निधन से कालपी कांग्रेस में शोक की लहर
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वे फालिस (लकवा) से भी ग्रसित हो गए थे।

कालपी (जालौन)। नगर की राजनीति में सक्रिय एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवनारायण पाल के निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। श्री पाल मुहल्ला आलमपुर के निवासी थे और वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद वे फालिस (लकवा) से भी ग्रसित हो गए थे। उनकी हालत नाजुक होने पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां शनिवार 25 अक्टूबर को उन्होंने अंतिम सांस ली।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के निधन की सूचना मिलते ही कालपी कांग्रेस में शोक की लहर फैल गई। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर कांग्रेस ध्वज उढ़ाकर तथा फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार, जिला सचिव मनोज जाटव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सरसेला, प्रदेश संयोजक आदित्य नगाइच, वीरेन्द्र चौहान, राजेन्द्र दद्दा, संतराम प्रजापति, रामशंकर नन्ना, जावेद अख्तर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेसी नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि “शिवनारायण पाल पार्टी के समर्पित, अनुशासित और जमीनी कार्यकर्ता थे। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।”



