उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,छात्र छात्राओं ने बिखेरा जलवा

मलासा विकासखंड के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक चंद्रिका प्रसाद ने किया।प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक,जूनियर,सीनियर वर्ग से कुल 50 ग्रुपों ने प्रतिभाग किया

Story Highlights
  • प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत
  • प्रबंधक चंद्रभान सिंह

पुखरायां।मलासा विकासखंड के बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल बरगवां में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय संस्थापक चंद्रिका प्रसाद ने किया।प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक,जूनियर,सीनियर वर्ग से कुल 50 ग्रुपों ने प्रतिभाग किया।इनमें प्राथमिक वर्ग में 14,जूनियर में 20 तथा सीनियर में 17 ग्रुप शामिल हैं।प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने पेड़ बचाव,स्वच्छ भारत,नारी शक्ति,पर्यावरण प्रदूषण,बेटी बचाओ,संविधान निर्माता,ऑपरेशन सिंदूर,जल ही जीवन है जैसी रचनाओं के साथ साथ सुंदर फूलों व दीपों की सुंदर आकृतियों को जीवंत रूप प्रदान किया।छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्व भाग लेते हुए आकर्षक रंगोलियां सजाई।

Add a subheading 28

प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताओं के आयोजनों से छात्र छात्राओं का ज्ञानवर्धन होता है साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ता है।इसलिए विद्यालयों में समय समय पर ऐसे आयोजनों का होना नितांत आवश्यक है।इस मौके पर प्रधानाचार्या सुचेता सिंह, उपप्रधानाचार्य कपिल,अनुराग उपाध्याय, श्रीकांत,हरमोहन सिंह,जयशंकर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button