कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिक्षा मनुष्य का मूल मंत्र है बगैर शिक्षा कुछ भी संभव नहीं है : शाखा प्रबंधक

पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक मोहम्मदपुर के शाखा प्रबंधक द्वारा विद्यालय को दो सीलिंग फैन भेंट किए गए इस अवसर पर उन्होंने मौजूद छात्र छात्राओं को सम्बोधित भी किया।

Story Highlights
  • भारतीय स्टेट बैंक शाखा मोहम्मदपुर के शाखा प्रबंधक देवेश सचान ने बरौर कस्बा स्थित पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की इस दौरान प्रबंधक डॉक्टर सोनेलाल सचान द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया.

अमन यात्रा , पुखरायां। बरौर कस्बा स्थित पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक मोहम्मदपुर के शाखा प्रबंधक द्वारा विद्यालय को दो सीलिंग फैन भेंट किए गए इस अवसर पर उन्होंने मौजूद छात्र छात्राओं को सम्बोधित भी किया।शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा मोहम्मदपुर के शाखा प्रबंधक देवेश सचान ने बरौर कस्बा स्थित पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की इस दौरान प्रबंधक डॉक्टर सोनेलाल सचान द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया.

ये भी पढ़े-  अटेवा महिला मोर्चा ने झाँसी की रानी के जन्मदिवस पर मनाया पेंशन संकल्प दिवस

SBI33

इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को दो सीलिंग फैन भी भेंट किए तथा मौजूद छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा मनुष्य का मूल मंत्र है बगैर शिक्षा कुछ भी संभव नहीं है शिक्षा एक चमत्कार की तरह है जो हमें इस ग्रह पर सुखी रहने के सभी चमत्कारों को सीखने में मदद करती है बेहतर शिक्षित लोग बहुत आसान और सुरक्षित तरीके से परिवार और राष्ट्र की सुरक्षा कर सकते हैं।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार,अमित सचान,आदर्श सचान,अंकित सचान,बलराम सचान, रूक्मणी,मायाराम,राम अचल,शिवकुमार,अवतार सिंह,नीरज,पालन,चंदन,आदि लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button