उत्तरप्रदेश
यूपी देह व्यापार : अयोध्या में छापेमारी में पांच पुरुष व चार महिलाएं गिरफ्तार,महिला निकली सरगना
अयोध्या की एक कॉलोनी में पकड़ा गया देह व्यापार आपत्तिजनक वस्तुओं समेत पांच पुरुष व चार महिलाएं गिरफ्तार। देह व्यापार एक महिला के संरक्षण में चल रहा था।पकड़े गए लोगों में चार महिलाएं शामिल हैं।

अयोध्या,अमन यात्रा। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने देह व्यापार का एक अड्डा का भंड़ाफोड़ किया। एक स्वयं सेवी संस्था की सूचना पर गुरुवार को छापेमारी की, जिसमें पांच पुरुष व चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। मौके से आपत्तिनजक वस्तुएं व मोबाइल फोन आदि बरामद हुए हैं।