कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अगवासी गांव के पानी की टंकी से इन्वर्टर बैट्री चोरी जांच मे जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार घटना के समय चौकीदार हामिद अली पुत्र मुंशीलाल मौके पर ही लेटा हुआ था।

कानपुर देहात: अगवासी गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। डेरापुर थाना क्षेत्र के इस गांव में देर रात अज्ञात चोर पानी की टंकी पर लगे इन्वर्टर और बैट्री चोरी कर ले गए।

जानकारी के अनुसार घटना के समय चौकीदार हामिद अली पुत्र मुंशीलाल मौके पर ही लेटा हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना चौकीदार ने गांव निवासी हर्षित के मोबाइल से डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने सोमवार करीब 2 बजे बताया कि घटना की जानकारी मिल चुकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में छिपी है असीमित प्रतिभा, खंड शिक्षा अधिकारी ने थपथपाई मेधावियों की पीठ

Related Articles

AD
Back to top button