कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ,हालत गंभीर
कानपुर देहात में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।घटना की जानकारी होने पर युवक को आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

- जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया।घटना की जानकारी होने पर युवक को आनन फानन में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां पर गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक निवासी तुलसीराम के 28 वर्षीय पुत्र संदीप ने गुरुवार को घरेलू विवाद से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।परिजनों ने तत्काल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक में भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अभिनेष कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच पड़ताल की।पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संदीप घर में अपने भाई और भाभी के साथ खम्हैला रोड पर स्थित श्रीनगर मोहल्ले में रहता है।घर के आपसी झगड़े से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।चौकी प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में घरेलू विवाद में जहर खाने की बात सामने आई है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



