कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

टंकी के नलकूप की तीन दिन से मोटर फुंकी होने से जलापूर्ति ठप, लोगो में नाराजगी व्याप्त  

रनियां नगर पंचायत के जोन-1 में बनी टंकी के नलकूप की तीन दिन से मोटर फुंकी है। अभी तक मोटर नही निकाली गई। दूरदराज से लोग बाल्टी में पानी लेकर आते है। अधिकारियो की उदासीनता के चलते लोग परेशान

Story Highlights
  • दूरदराज से लोग बाल्टी में पानी लेकर आते है।
  • अधिकारियो की उदासीनता के चलते लोग परेशान है।

रनियां। रनियां नगर पंचायत के जोन-1 में बनी टंकी के नलकूप की तीन दिन से मोटर फुंकी है। अभी तक मोटर नही निकाली गई। दूरदराज से लोग बाल्टी में पानी लेकर आते है। अधिकारियो की उदासीनता के चलते लोग परेशान है।

रनियां नगर पंचायत के बाजार में 14 वर्ष पुरानी टंकी है। तब 2.40 करोड़ रूपए से पेयजल योजना बनी थी। दो सौ घन लीटर क्षमता की टंकी से दो हजार घरों में जलापूर्ति की व्यवस्था है। नलकूप की मोटर खराब होने से दो दिनों से पेयजल किल्लत थी। रविवार को आपरेटर विवेक शर्मा पहुंचे थे, तब उन्हे मोटर खराब होने की जानकारी हुई थी। उन्होंने खराब मोटर खराब होने की जानकारी नगर पंचायत में दी है। मंगलवार को खराब मोटर को मरम्मत के लिए नही निकाला गया। तीन बीत जाने के बाद भी जलापूर्ति नही हो पाई है। इससे दस हजार आबादी को परेशान होना पड़ रहा है।

कस्बा वासियों ने बताया कि तीन दिन पहले मोटर फुकी थी, लेकिन अभी तक मोटर बदली नहीं गई है। जिससे पानी की समस्या से लोगों को जुझना पड़ रहा है। इस संबंध में शालिनी त्रिपाठी बताया कि जल निगम विभाग को भी सूचना दी है। कल से टंकी में काम शुरू कराया जाएगा।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button