उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से मनाया गया धूमधाम से 80 वाॅ स्वतंत्रता दिवस
सरस्वती शिशु मंदिर अकबरपुर के भैया बहनों का किया उत्साह वर्धन

सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा ब्यूरो। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अकबरपुर इकाई ने नगर स्थित अयोध्या पुरी मैदान में धूमधाम से देश का स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों का उत्साह वर्धन किया। इस संबंध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष ऋषि पुरवार ने बताया कि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बीते वर्षों की भांति नगर के प्रसिद्ध अयोध्यापुरी मैदान में इस वर्ष भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिला चेयरमैन रामजी मिश्रा,जिला महामंत्री सूर्यकान्त त्रिपाठी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामजी ओमर,युवा जिला चेयरमैन श्यामू गुप्ता,विधानसभा प्रभारी कुँवर कृष्ण सिंह चंदेल,जिला मंत्री अनूप त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषि पुरवार महामंत्री निखिल साहू,कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता,उपाध्यक्ष दिलीप ओमर, अमन गुप्ता ,सचिन गुप्ता,अमल अग्रवाल,चांद बाबु,राजकुमार रावत,देवल कौशल,प्रशांत ओमर, धर्मेंद्र राजपूत,मीडिया प्रभारी आकाश ओमर,मंत्री रोहित कौशल,अभय तिवारी,शुभम यादव,अंकुर द्विवेदी,अतुल तिवारी,प्रभात कौशल,अविनाश गुप्ता,प्रिंस शुक्ला,श्यामजी गुप्ता,सौरभ पुरवार,अवध बिहारी कौशल,राहुल द्विवेदी,ऑडिटर अमित कौशल,विधिक सलाहकार समर जीत गुप्ता,सदस्य विकास गुप्ता,गौरव पुरवार,मोहम्मद एकबाल,मोहम्मद शकील मंसूरी,रोहन द्विवेदी,सोनू मिश्रा,अंकित गुप्ता, रिंकू प्रजापति,सोनू कौशल व समस्त सम्मानित व्यापारी मौजूद रहे।



