कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: जन-सुनवाई में पीड़ितों की समस्या सुन बोलीं एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय- ‘हर फरियादी को मिलेगा समयबद्ध न्याय’

जनपद में आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है।

कानपुर देहात। जनपद में आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को एसपी महोदया ने बेहद संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना। उन्होंने कार्यालय आए प्रत्येक व्यक्ति को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बात सुनी और उन्हें निष्पक्ष न्याय का पूरा भरोसा दिलाया।

जन-सुनवाई के दौरान प्राप्त हुए प्रार्थना पत्रों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-सुनवाई में आने वाली समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी कड़ी में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों (COs) ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनता की शिकायतों को सुना। सर्कल अधिकारियों ने पीड़ितों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं पर न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता और संवेदनशील कार्यप्रणाली से दूर-दराज से आए फरियादियों ने राहत महसूस की।

Related Articles

AD
Back to top button