औरैया

औरैया में सराफा व्यवसाई की हत्या करने के आरोपित को लगी पुलिस की गोली, मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

औरैया में एक सप्ताह पहले सराफा व्यवसाई की हत्या कर जेवर लूटने के एक और आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी। इस घटना में शामिल आरोपितों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

कानपुर, अमन यात्रा । औरैया जनपद में सराफा व्यवसाई की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने जुआ पुल के पास मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पहले पुलिस पार्टी पर फायर किया। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे एक गोली आरोपित के दाहिने पैर में जा लगी। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं मुठभेड़ के दौरान फफूंद थाना का सिपाही अभिषेक पुत्र राकेश भी घायल हो गया है।

ग्राम बरौआ निवासी सराफा व्यापारी तेज सिंह 13 फरवरी को बाइक से अपने दो पुत्रों के साथ घर जा रहे थे। अजलापुर मोड के पास उनका पीछा कर रहे बदमाशों ने पुत्रों को जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया था। इसके बाद वह तेज सिंह से जेवरात छीनने लगे थे, विरोध करने पर उनके सीने की गोली मार दी थी। राहगीरों ने उन्हेंं जिला अस्पताल भर्ती कराया था। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हेंं मृत घोषित कर दिया था।

Related Articles

AD
Back to top button