पुखरायां: लोहड़ी और मकर संक्रांति पर समाजसेवी सुमित सचान ने दी शुभकामनाएं, जरूरतमंदों की मदद का किया आह्वान
खुशहाली और नई फसल के आगमन के प्रतीक पर्व लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के अवसर पर प्रमुख समाजसेवी सुमित सचान ने प्रदेश एवं जनपदवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कानपुर देहात: खुशहाली और नई फसल के आगमन के प्रतीक पर्व लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के अवसर पर प्रमुख समाजसेवी सुमित सचान ने प्रदेश एवं जनपदवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि ये त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक हैं।
समाजसेवी सुमित सचान ने त्योहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बसंत ऋतु के आगमन और नई फसल के उल्लास में मनाया जाने वाला लोहड़ी का पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है। वहीं, भगवान सूर्यदेव के उत्तरायण होने पर मनाया जाने वाला मकर संक्रांति का पर्व हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई उमंग का संचार करता है।
श्री सचान ने इस शुभ अवसर पर जनता से एक विशेष अपील भी की। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग सकारात्मक सोच के साथ कर्मशील बनें और समाज के जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जब हम एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ेंगे, तभी हमारा प्रदेश और जनपद उन्नति के नए शिखर को छू सकेगा।



