कानपुर देहात: बरौर में गौकशी समेत अन्य मामलों में फरार तीन वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे,भेजा जेल
थाना प्रभारी महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर यह कामयाबी पाई।

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस की इस कार्यवाही ने अपराध जगत में सनसनी मचा दी है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बरौर थाना क्षेत्र के केशी निवासी जुनैद अख्तर उर्फ मुन्ना व पप्पू तथा बरौर निवासी छोटेलाल के रूप में हुई है।इन सभी आरोपी गौकशी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित थे और न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बाबजूद भी लगातार फरार चल रहे थे।पुलिस टीम इनकी तलाश में जुटी हुई थी।
आज मंगलवार को थाना प्रभारी महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध पनपने नहीं दिया जाएगा।अपराध करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
ये भी पढे- कानपुर देहात: बरौर में दर्दनाक हादसा- मानसरोवर का सीमेंटेड गेट गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत



