उत्तरप्रदेशऔरैयाफ्रेश न्यूज

पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सहार थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा भिम्मा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

Story Highlights
  • पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतरवाया,पीएम को भेजा

विकास सक्सेना, औरैया। सहार थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा भिम्मा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव निवासी मोहित की शादी 2018 में कन्नौज के इंदरगण निवासी 25 वर्षीय आरती के साथ हुई थी। एक बेटी व एक बेटा है। गुरुवार की सुबह आरती का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जिस पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे सहार थाना प्रभारी विनोद कुमार  ने वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतारा। साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी।  मौके पर पहुचे सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने परिजनों से बात की। इधर मायके वाले भी आ गये थे। मायके के लोगों  ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है की अक्सर मारपीट करते थे। रात में मोटरसाइकिल की चैन से मारपीट की है।

सीओ अशोक कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या या आत्महत्या स्पष्ट हो जायेगी। मायके वाले जो तहरीर देंगे उस आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

AD
Back to top button