कानपुर देहात: गोपालपुर में स्कूल चलो अभियान, निकाली गई जागरूकता रैली
रैली में प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह और ग्राम प्रधान दीपेंद्र यादव सहित समस्त स्टाफ रहा मौजूद।

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में नवीन शिक्षक सत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई।इस रैली का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना था।
रैली विद्यालय से शुरू होकर संपूर्ण गांव का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय में समाप्त हुई।रैली में शामिल बच्चों ने शिक्षा के महत्व को उजागर करने वाले नारे लगाए।बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे,स्कूल जरूर जाएंगे।लड़की अगर एक पढ़ जाती,दो परिवारों के भाग्य जगाती और शिक्षा ही संजीवनी,शिक्षा गुण की खान,बिन शिक्षा आदमी रहता पशु समान जैसे नारे लगाए।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह,कल्पना दीक्षित,शिक्षा मित्र रमा यादव,ग्राम प्रधान दीपेंद्र यादव,कुलदीप सिंह,मानवेंद्र सिंह,शोभित यादव आदि मौजूद रहे।रैली में बच्चों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक भाग लिया।



