भोगनीपुर पुलिस ने एटीएम फ्रॉड गिरोह का किया भंडाफोड़, 05 शातिरो को दबोचा
अभियुक्तगण के कब्जे से 7400/- रुपये नकद व 01 प्लास्टिक प्लेट/पत्ती (जिसमें अन्दर की तरफ चिपचिपा गोंद लगा हुआ), 03 ब्लेडनुमा चाकू बरामद हुए।

कानपुर देहात में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 14.02.2026 को थाना भोगनीपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एटीएम में लोगों को बेवकूफ बनाकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रुपये निकालने वाले कई लड़के पिलखिनी रोड पर अल्कापुरी कालोनी के पास स्थित ट्यूबवेल के पास बनी दुकानों के पास मौजूद हैं। उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुएर थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा पिलखिनी रोड पर अल्कापुरी कालोनी के पास स्थित ट्यूबवेल के पास बनी दुकान में घेराबन्दी करते हुए अभियुक्तगण 1.शरद कुमार पुत्र महेश राठौर निवासी कटेही थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात उम्र 22 वर्ष 2.विपिन कुमार पुत्र उमाशंकर गौतम निवासी बहेरी उमरी थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात उम्र 24 वर्ष 3. कुलदीप पुत्र सरमन कोरी निवासी कटेही थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात उम्र 25 वर्ष 4.रिंकू पुत्र जगजीवन राम गौतम निवासी बहेरी उमरी थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात उम्र 36 वर्ष 5.सितेन्द्र पुत्र विनोद कुमार कुशवाहा निवासी दलेलपुर थाना बिधनू जनपद कानपुर नगर उम्र 27 वर्ष को 7400/- रुपये नकद, 01 प्लास्टिक प्लेट/पत्ती (जिसमें अन्दर की तरफ चिपचिपा गोंद लगा हुआ), 03 ब्लेडनुमा चाकू बरामद हुए ।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना भोगनीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026 धारा 318(4)/305(A) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम-पता-
1. शरद कुमार पुत्र महेश राठौर निवासी कटेही थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात, उम्र 22 वर्ष,
2. विपिन कुमार पुत्र उमाशंकर गौतम निवासी बहेरी उमरी थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात, उम्र 24 वर्ष,
3. कुलदीप पुत्र सरमन कोरी निवासी कटेही थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात, उम्र 25 वर्ष,
4. रिंकू पुत्र जगजीवन राम गौतम निवासी बहेरी उमरी थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात, उम्र 36 वर्ष,
5. सितेन्द्र पुत्र विनोद कुमार कुशवाहा निवासी दलेलपुर थाना बिधुनू जनपद कानपुर नगर, उम्र 27 वर्ष,
पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण ने पूछने पर बताया कि हम लोग एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ कर पैसों की चोरी करते हैं। हम लोग एटीएम मशीनों में जहाँ से पैसे निकलते हैं वहाँ पर पहले से फेवीक्विक/गोंद लगाकर एक प्लास्टिक प्लेट/पत्ती लगा देते हैं जब लोग एटीएम से पैसे निकालते हैं तो उनके पैसे खाते से कट जाते हैं किन्तु एटीएम मशीन से बाहर नहीं निकल पाते हैं तथा उसी में फंसे रह जाते हैं जिसको लोगो के जाने के बाद हम लोग जाकर प्लेट हटाकर पैसे निकाल लेते हैं तथा चाकू की मदद से मशीन में लगे गोंद को हटा देते हैं। हम लोग अलग-अलग जगहों कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, औरैया, इटावा, दिल्ली, नोएडा, अहमदाबाद, गुजरात, मुम्बई आदि जगहों पर इसी तरह एटीएम मशीनों में छेड़छाड़ कर पैसों की चोरी करते आ रहे हैं परन्तु आज तक कभी पकड़े नहीं गये है। दिनाँक 12.02.2026 को हम लोगों ने भोगनीपुर चौराहे के पास पेट्रोल पम्प के बगल में लगे एक ATM में ऐसे ही छेड़छाड़ कर चोरी की थी, आज हम लोग दुकान में बैठकर पैसों का बटवारा कर रहे थे कि तभी आप लोगों ने हमें पकड़ लिया।
बरामदगी का विवरण-
1. एटीएम मशीन में छेड़छाड़ करने के उपकरण,
2. 7400/- रुपये नकद,
3. 01 प्लास्टिक प्लेट/पत्ती जिसमें अन्दर की तरफ चिपचिपा गोंद लगा हुआ,
4. 03 चाकू ब्लेडनुमा,
अभियुक्त शरद कुमार उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 149/2023 धारा 305/504/506 भादवि व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात,
2. मु0अ0सं0 177/2023 धारा 147/148/224/225/307/332/336/34/352/353/504/506 भादवि व 7 आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात,
3. मु0अ0सं0 53/2026 धारा 318(4)/305(A)/117(2) BNS थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात,
अभियुक्त विपिन, कुलदीप, रिंकू व सितेन्द्र उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 53/2026 धारा 318(4)/305(A)/117(2) BNS थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात
गिरफ्तार करने वाली थाना भोगनीपुर पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक श्री अमरेन्द्र बहादुर सिंह,
2. उ0नि0 मुनीश्वर सिंह,
3. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार रंजन,
4. हे0का0 608 राजीव कुमार,
5. हे0का0 365 पुष्पेन्द्र सिंह,
6. हे0का0 242 वीरेश सिंह,
7. का0 1098 अमित कुमार,
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: प्रतिभा शुक्ला ने किसानों से किया संवाद, बजट और नई योजनाओं की दी जानकारी



