कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

11 साल पहले हुई थी शादी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी।

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।गजनेर थाना क्षेत्र के अहमदपुर स्योंदा गांव में गुरुवार को एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।मृतका की पहचान रामराज की 35 वर्षीय पत्नी नीलम के रूप में हुई है।

नीलम की शादी लगभग 11 वर्ष पूर्व रामराज से हुई थी।गुरुवार को नीलम ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना शेरपुर निवासी सभासद विकास ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह,चौकी प्रभारी पामा शोभित कटियार ने तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी जुटाई।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अस्तमहत्या का है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतका के मायके पक्ष को सूचना भेज दी गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े-  Bundelkhand Rashtra Samiti Delhi Protest: विकसित भारत के लिए छोटे राज्यों की मांग, जंतर-मंतर पर महाधरना

Related Articles

AD
Back to top button