उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

दो बाइक की टक्कर में युवक घायल कानपुर रेफर

घाटमपुर के गजनेर रोड में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर के गजनेर रोड में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है। गजनेर थाना क्षेत्र के रवीश कुमार उम्र 30 वर्ष बाइक से अपनी बिजली पंखा की दुकान खोलने सोमवार सुबह जा रहा था। थाना क्षेत्र के गजनेर रोड में सामने से आ रहे बाइक से बाइक की टक्कर हो गई। घटना में रवीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर किया है।.

Related Articles

AD
Back to top button