कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में जानवर चराने गए बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला,घायल भेजा गया अस्पताल

लंगडेपुर गांव के पास खेतों में जानवर चराने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने बुजुर्ग पर बोला हमला

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के लंगडेपुर गांव में आज बुधवार को मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

घायल बुजुर्ग की पहचान विश्वंभर सिंह के रूप में हुई है। लंगडेपुर गांव निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को उनके पिता विश्वंभर सिंह गांव के पास खेतों में जानवर चराने गए थे।इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने विश्वंभर सिंह को मधुमक्खियों से बचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनका उपचार किया।

ये भी पढ़े- पांचों उंगलियां घी में! कानपुर पुलिस के सभी 5 जिलों ने प्रदेश भर में हासिल किया प्रथम स्थान।

Related Articles

AD
Back to top button