कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा व पुलिस अधीक्षक मूर्ति ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील अकबरपुर में सुनी शिकायतें, शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से तहसील सभागार अकबरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतें सुनी। जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, उप जिलाधिकारी अकबरपुर से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रूप से तहसील सभागार अकबरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतें सुनी। जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, उप जिलाधिकारी अकबरपुर से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए।

उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिले। इसी क्रम में जनपद के सभी तहसीलों में भी तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़े-  अधिकारी जनता का मोबाइल अवश्य उठाएं : सांसद भोले

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम तहसील अकबरपुर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया तथा जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी हेतु बैनर लगाकर लोगों को जानकारी दें तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण कराएं, वही पूर्ति विभाग द्वारा बैनर ना लगे पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही बैनर लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं तथा उससे लाभान्वित भी करें।

ये भी पढ़े-  देवीपुर : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की हुई शुरुआत

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशव नाथ गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय, उप जिलाधिकारी अकबरपुर डॉक्टर पूनम गौतम, तहसीलदार, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Pranshu Gupta
Author: Pranshu Gupta

Related Articles

AD
Back to top button