कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

111 शिकायतों में से कुल पांच का हुआ निस्तारण

भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम न्यायायिक,एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से जनसमस्याओं को सुना। इस अवसर पर प्राप्त 111 शिकायतों में से कुल पांच का निस्तारण मौके पर किया गया।

Story Highlights
  • एडीएम न्यायायिक,एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से जनसमस्याओं को सुना

ब्रजेन्द्र, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम न्यायायिक,एसडीएम तथा क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से जनसमस्याओं को सुना। इस अवसर पर प्राप्त 111 शिकायतों में से कुल पांच का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों को दिए गए।शनिवार को भोगनीपुर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

photo 8 1 8

इस अवसर पर अलग अलग विभाग से कुल 111 फरियादियों ने पहुंचकर अपनी अपनी शिकायत दर्ज कराई।सर्वाधिक 53 शिकायतें जमीनी विवाद संबंधी दर्ज की गईं।वहीं पुलिस विभाग से संबंधित 17,पूर्ति निरीक्षक सात,चकबंदी छः,खंड विकास अधिकारी अमरौधा सात,खंड विकास अधिकारी मलासा चार, वैधुत सात तथा अन्य मामलों से संबंधित कुल 10 शिकायतें दर्ज की गई।

photo 10 1 3

एडीएम न्यायायिक अमित राठौर,उपजिलाधिकारी राजकुमार चौधरी तथा क्षेत्राधिकारी रविकांत गौड़ ने मिलजुलकर शिकायतों को सुना।प्राप्त शिकायतों में से पांच का निस्तारण मौके पर करा दिया गया वहीं शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों,कर्मचारियों को दिए गए।एडीएम न्यायायिक अमित राठौर ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर समय के अंदर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

photo 11 1 3

इस कार्य में हीला हवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम न्यायायिक जयप्रकाश शुक्ला,तहसीलदार सुनील कुमार,खंड विकास अधिकारी अमरौधा हरगोविंद गुप्ता,एडीओ पंचायत रामप्रकाश पाठक,सहायक चकबंदी अधिकारी सी बी सिंह,जे ई रामरूप बिंद,पूर्ति निरीक्षक शरद सचान,एसडीओ ए जी प्रभारी अरुण कुमार सचान,एस आई अनिलेश कुमार,इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह,एस आई दिनेश प्रताप सिंह,एस आई राजेश सिंह राठौर,एस आई श्रीराम विद्यार्थी सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button