उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में कानपुर देहात पुलिस का संकल्प, 11,340 पौधे लगाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित 'वृक्षारोपण महाअभियान-2026' के तहत आज पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कर विशेष अभियान का शुभारंभ किया

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ‘वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ के तहत आज पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कर विशेष अभियान का शुभारंभ किया। “हरित प्रदेश-स्वच्छ प्रदेश” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शुरू हुए इस अभियान के तहत अकेले पुलिस लाइन परिसर में आज 900 फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। पुलिस अधीक्षक महोदया ने बताया कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर आधारित इस महाअभियान के अंतर्गत आज जनपद के समस्त थानों, चौकियों, पुलिस सर्किलों और आवासीय परिसरों में कुल 11,340 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को रोपे गए पौधों के नियमित संरक्षण और देखभाल की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह, सीओ यातायात विनय कुमार सिंह और प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने जनपदवासियों से भी प्रकृति संरक्षण और सुरक्षित भविष्य के लिए इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की है।

Related Articles

AD
Back to top button