कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

रनियां में करेंट लगने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए कानपुर भेजा गया शव

दुकान के बेसमेंट से पानी निकालते समय हुआ हादसा

कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के कुंदनपुर में एक ग्लास की दुकान में काम करते समय करेंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गजनेर थाना क्षेत्र के करसा गांव निवासी अखिलेश सिंह (33) पिछले कई सालों से रनियां स्थित एक ग्लास की दुकान में काम करता था। मृतक के चचेरे भाई शिवम चौहान ने बताया कि शुक्रवार को अखिलेश दुकान के बेसमेंट में भरे पानी को निकालने के लिए मोनो ब्लॉक पंप चालू करने गया था। उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।

ये भी पढ़े-  “नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान का उल्लंघन, 8 चालकों का हुआ चालान

घटना की जानकारी मिलने पर दुकान मालिक और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और अखिलेश को पास के एक निजी अस्पताल ले गए। वहाँ डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन अब कानपुर में ही शव का पोस्टमार्टम करा रहे हैं।

इस मामले में इंस्पेक्टर रनियां एसएन सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button