कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने रनियां में खुद संभाली कमान, पैदल गस्त कर सुरक्षा का दिलाया भरोसा

जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनमानस में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय आज एक्शन मोड में नजर आईं।

कानपुर देहात। जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनमानस में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय आज एक्शन मोड में नजर आईं। गुरुवार को उन्होंने जनपद के थाना रनियां क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने न केवल मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया, बल्कि क्षेत्र में संचालित होटल और ढाबों की भी आकस्मिक चेकिंग की। उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ और मालिकों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही, संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

पैदल गस्त के दौरान एसपी महोदया ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ही बेहतर कानून व्यवस्था की रीढ़ है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और पुलिस हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ी है।

इस निरीक्षण और गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रनियां तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप देखा गया, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

 

Related Articles

AD
Back to top button