कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला कृषि अधिकारी ने रबी सीजन 2025-26 के दृष्टिगत जनपद में उर्वरकों की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।

कानपुर देहात जिला कृषि अधिकारी ने रबी सीजन 2025-26 के दृष्टिगत जनपद में उर्वरकों की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में जनपद में 10,180 मीट्रिक टन यूरिया, 4,458 मीट्रिक टन डीएपी और 4,752 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। जनवरी माह के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 30,239 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। पीसीएफ बफर में भंडारित उर्वरक समितियों की मांग के अनुसार लगातार भेजे जा रहे हैं।

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की दूसरी टॉपड्रेसिंग के समय पारंपरिक यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया का प्रयोग करें, जो समितियों और इफको केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि उर्वरक वितरण अनिवार्य रूप से पीओएस (POS) मशीन के माध्यम से खतौनी के आधार पर ही किया जाए।

किसी भी स्तर पर उर्वरक के साथ अन्य अप्रचलित उत्पादों की ‘टैगिंग’ करने या निर्धारित दर से अधिक वसूली करने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी। किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7839882515 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- कड़ाके की ठंड में मानवता की मिसाल: लाइफ इंस्पायरिंग फ़ाउंडेशन द्वारा लगातार कंबल वितरण अभियान जारी

Related Articles

AD
Back to top button