कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

काशीपुर हनुमान गढ़ी मंदिर में हुआ वार्षिक दंगल का आयोजन

मैथा तहसील के काशीपुर गांव में स्थित सुप्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Story Highlights
  • काशीपुर कुश्ती दंगल में जयप्रकाश पाल ने कराई पहलवानों की भिड़ंत

शिवली, कानपुर देहात। मैथा तहसील के काशीपुर गांव में स्थित सुप्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में वार्षिक दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया।

दंगल का आयोजन मंदिर के कार्यक्रम आयोजक हेमंत सिंह हेमू की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें कई समाजसेवियों ने भी भाग लेकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। समाजसेवी जयप्रकाश पाल (जेपी पाल) ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई और जीतने वाले पहलवानों को पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर समाजसेवी जेपी पाल ने कहा कि खेलकूद से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी पर चिंता जताते हुए कहा कि वे मोबाइल और इंटरनेट तक ही सीमित होते जा रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि बड़े-बुजुर्गों को युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वे स्वस्थ जीवन जी सकें।

Related Articles

AD
Back to top button