उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

उपजिलाधिकारी  मैथा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा  

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में उप जिला अधिकारी  मैथा द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया.

कानपुर देहात। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में उप जिला अधिकारी  मैथा द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया. जिसमें मुख्य समस्याओं में खलकपुर ग्राम पंचायत के लेखपाल रामाआसरे द्वारा अपने प्राइवेट कर्मियों द्वारा अवैध वसूली कराना। चार्ट बंदी के आदेश होने के बावजूद भी पैसों की मांग करना। रूबी देवी पत्नी भुवनेश कुमार की भूमि नापने के एवज में रु 20000 रुपए की मांग का भी आरोप लगाया है। राजकुमार पुत्र अर्जुन निवासी झाडापुरवा ने बताया की जब मैंने ने लेखपाल से भूमि नापने के लिए कहा तो नक्शा नहीं होने का हवाला देकर  मना कर दिया। वहीं लेखपाल का प्राइवेट कर्मी पैसे लेकर भूमि मापने की बात कर रहा है। भुवनेश कुमार कुरील ने कहा कि लेखपाल को तत्काल प्रभाव से हटाना चाहिए जिससे कि भ्रष्टाचार ना हो सके। ब्लॉक अध्यक्ष राज कुशवाहा ने कहा अगर 9 जुलाई तक लेखपाल को नहीं हटाया गया तो भारतीय किसान यूनियन भानु धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी। इस मौके पर देव सिंह ब्लाक महासचिव, राजकुमार ट्रेलर, राज कुशवाहा ब्लॉक अध्यक्ष, भुवनेश कुमार कुरील मोहन, माधव यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष मैथा ब्लॉक आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button