कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

देवीपुर / पुखरायां : 800 मरीजों को मिला उत्तम उपचार

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां तथा देवीपुर सीएचसी में बुधवार को अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 800 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। इस अवसर पर मरीजों की अलग अलग बीमारियों की जांच कर चिकित्साधीक्षक द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

Story Highlights
  • चिकित्साधीक्षक द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां तथा देवीपुर सीएचसी में बुधवार को अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 800 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। इस अवसर पर मरीजों की अलग अलग बीमारियों की जांच कर चिकित्साधीक्षक द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

AD 1
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो दिनों के अवकाश के पश्चात बुधवार को मरीजों की काफी भीड़ दिखी। दूरदराज से उपचार के वास्ते आए मरीज कतार में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।इस दौरान कुल 570 अलग अलग रोग से पीड़ित मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मौजूद डॉक्टरों से अपना उपचार कराया। चिकित्साधीक्षक डॉक्टर अनूप सचान ने बताया कि बुधवार को सर्वाधिक वायरल पीड़ित मरीजों का उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

AD1
विज्ञापन

साथ ही खांसी,जुकाम,एलर्जी तथा पेट की बीमारी से संबंधित मरीजों का उपचार भी डॉक्टरों द्वारा किया गया।वहीं इस दौरान मरीजों की एएनसी,पीएनसी,सीबीसी,एमपी शुगर इत्यादि बीमारियों की निशुल्क जांच की गई। चिकित्साधीक्षक ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी। रात्रि के समय फुल आस्तीन के ही कपड़े पहनने,मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही मेडिसन का सेवन करने की बात कही।

photo 37 1 1

इस मौके पर चिकित्साधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद,एलटी जय हिन्द,जय प्रकाश,सोनम,रमेश आदि मौजूद रहे। वहीं देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 232 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास,फार्मासिस्ट शशांक,डॉक्टर आफताब आलम, एल टी योगेंद्र सिंह,संजीव कुमार,प्रबुद्ध सेन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button