फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मॉडल के साथ चंद्रयान तृतीय की हुई कार्यशाला, छात्र छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

ठा.जयनारायण सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज हथगाम में चंद्रयान तृतीय प्रक्षेपण के संबंध में मॉडल के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।कॉलेज के प्राध्यापक सौरभ श्रीवास्तव ने चंद्रयान तृतीय के संबंध में विद्यार्थियों को सरल ढंग से परिचित कराया।

अमन यात्रा, हथगाम/फतेहपुर। ठा.जयनारायण सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज हथगाम में चंद्रयान तृतीय प्रक्षेपण के संबंध में मॉडल के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।कॉलेज के प्राध्यापक सौरभ श्रीवास्तव ने चंद्रयान तृतीय के संबंध में विद्यार्थियों को सरल ढंग से परिचित कराया। जय नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य रमेश चंद्र के संयोजन में सभागार में आयोजित चंद्रयान के संबंध में सभी छात्र छात्राओं को प्रोजेक्ट एवं मॉडल के माध्यम से सरलतम जानकारी दी गई।कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्राध्यापक सौरभ श्रीवास्तव ने विज्ञान क्या है तथा विज्ञान का उपयोग बताते हुए चंद्रयान प्रथम,चंद्रयान द्वितीय तथा चंद्रयान तृतीय के विषय में विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने चंद्रयान थ्री के लांच होने की प्रक्रिया तथा चंद्रयान में लगे रोवर एवं लैंडर के कार्य का विस्तार पूर्वक वर्णन किया।चंद्रयान-3 के लांच होने की प्रक्रिया का चित्रण किया गया।भारत के अनुसंधान केंद्र की स्थापना एवं कार्यों के विषय में जानकारी दी गई।बताया गया कि चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण में ब्रूस्टर,चंद्रयान को पृथ्वी के  गुरुत्वाकर्षण बल से बाहर ले जाने में सहायक होते हैं।सॉफ्ट लैंडिंग के द्वारा चांद पर रोवर भेजकर दक्षिणी ध्रुव का अध्ययन कराना ही चंद्रयान-3 का मुख्य कार्य है। कार्यशाला को रोचक एवं सुगम बनाने के लिए प्राध्यापक नितेश कुमार द्विवेदी,लव प्रताप सिंह,कैलाश शरण, ईश्वर चंद्र,शैलेंद्र कुमार,लाल जी गुप्ता तथा विद्यार्थी अरुण कुमार,मोहम्मद साकिब,मोहम्मद इमरान,अंकित कुमार,दीपक रावत,मोहम्मद कैफ, मनीष कुमार,रोशनी देवी,नीलम,प्रीती कन्हैयालाल,अमन,उर्वशी एवं मुस्कान ने चंद्रयान के मॉडल का निर्माण किया।कॉलेज की ओर से प्रोजेक्ट भी लगाया गया।प्राचार्य रमेश चंद्र ने छात्र छात्राओं को मोटिवेट किया संचालन विनोद कुमार मौर्य किया।इस मौके पर,डॉ रतीभान सिंह,जितेंद्र सिंह, जितेंद्र गुप्ता,प्रवीण कुमार,नमिता यादव,रिया मौर्या,अनिल द्विवेदी, लक्ष्मण सिंह,हरि गोविंद,राम कुमार शर्मा,शिवपाल,आकाश,राजीव,कोमल हुबलाल,रीना आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

anas quraishi
Author: anas quraishi

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading