उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

झींझक रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पुराने मालगोदाम परिसर में मंगलवार शाम झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिला है।स्थानीय लोगों से शव देख सूचना स्टेशन मास्टर को दी

पुखरायां।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन के पुराने मालगोदाम परिसर में मंगलवार शाम झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिला है।स्थानीय लोगों से शव देख सूचना स्टेशन मास्टर को दी।स्टेशन मास्टर ने घटना के बारे में झींझक जीआरपी चौकी पुलिस को अवगत कराया।सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास कराए।परन्तु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।पुलिस के मुताबिक मृतक ने काली सफेद छींटदार शर्ट,हल्की नीली जींस और काली स्पोर्ट्स चप्पल पहन रखी थी।जींस में बेल्ट की जगह लोहे का पतला तार बंधा हुआ पाया गया।पुलिस को घटनास्थल के नजदीक एक झोला भी मिला है।जिसमें सोनी ज्वैलर्स और प्रोपराइटर संतोष कुमार लिखा हुआ है।झोले में कुछ व्यक्तिगत सामान भी मिला है।जिससे मृतक की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उसकी आंखे बाहर निकली हुई थीं।शव की स्थित देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत करीब दो दिन पहले हुई होगी।ध्यानस्थल पर मौजूद लोगों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।मृतक युवक के दोनों हाथों में मेहंदी लगी हुई है।जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि वह हाल ही में किसी समारोह में शामिल हुआ होगा।परन्तु उसके पास से कोई पहचान पत्र,मोबाइल फोन या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं।जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।प्रभारी जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

Related Articles

AD
Back to top button