कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तेज तर्रार नायब तहसीलदार अनिल चौधरी ने ग्राम समाज की जमीन को कराया मुक्त 

जिलाधिकारी के निर्देशन पर एसडीएम मैथा के नेतृत्व में तेज तर्रार नायब तहसीलदार अनिल चौधरी ने  तीन दर्जन से अधिक ग्राम समाज की जमीन पर छोपडी डालकर किये अतिक्रमण कारियो को समझा बुझा कर अतिक्रमण को हटवाया ।

Story Highlights
  • नायब तहसील दार का अतिक्रमण हटवाने का अंदाज देखते रहे लोग

शिवली। जिलाधिकारी के निर्देशन पर एसडीएम मैथा के नेतृत्व में तेज तर्रार नायब तहसीलदार अनिल चौधरी ने  तीन दर्जन से अधिक ग्राम समाज की जमीन पर छोपडी डालकर किये  अतिक्रमण कारियो को समझा बुझा कर अतिक्रमण को हटवाया । नायब तहसीलदार ने इस कदर अतिक्रमण कारियो से वार्तालाप किया कि अतिक्रमण कारी खुद ही अतिक्रमण हटाते दिखे । नायब तहसील दार के इस अंदाज को देख तहसील कर्मचारियों समेत ग्रामीणों ने भी जमकर सराहना कर रहे है ।

photo ५

जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह के दिशानिर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे ग्राम समाज अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत  उपजिलाधिकारी मैथा जितेन्द्र कटियार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार अनिल चौधरी ने ग्राम पंचायत माण्डा में तीन दर्जन से अधिक अतिक्रमण कारियो से वार्तालाप कर उनको समझाया गया तथा पात्र व्यक्तियो को आवासीय पट्टे दिए जाने की बात कही गयी । उंसके बाद अतिक्रमण कारी रामऔतार ,  सुंदरलाल ,  रामबाबू , रमेश , भानु , मनीराम व महिलाएं भी खुद ही प्रशासन का सहयोग कर छोपडी से किये गए अतिक्रमण को हटाने लगे । अतिक्रमण कारियो द्वारा ऐसा करते देख राजस्व कर्मी समेत जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार के इस अंदाज को देख सराहना करने लगे । लगातार अतिक्रमण की शिकायत की जा रही है जिसको नायब तहसील दार की अध्यक्षता में राजस्व टीम ने पहुंच कर अतिक्रमण मुक्त कराया साथ ही दोबारा अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए है । दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी है । नायब तहसीलदार अनिल चौधरी ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है ।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button