कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत झींझक में निकाली गई तिरंगा यात्रा
विधायक पूनम शंखवार की उपस्थिति में बीआरसी झींझक से छोटा हनुमान चौराहा तक निकली यात्रा।
कानपुर देहात: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तहसील डेरापुर के झींझक में माननीय विधायक श्रीमती पूनम शंखवार जी की गरिमामयी उपस्थिति में बीआरसी झींझक से छोटा हनुमान चौराहा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन भी किया गया।
कार्यक्रम में अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, उप जिलाधिकारी डेरापुर नीरज गौतम सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर माननीय विधायक श्रीमती पूनम शंखवार जी एवं उप जिलाधिकारी डेरापुर नीरज गौतम द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया गया।



