कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

मंगलपुर थाना क्षेत्र दत्तपुर निवासी एक युवक ने शनिवार शाम अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। मंगलपुर थाना क्षेत्र दत्तपुर निवासी एक युवक ने शनिवार शाम अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतपुर गांव निवासी अभिषेक संखवार पुत्र सुरेंद्र उम्र करीब 28 वर्ष शराब पीने का लती था।

शनिवार शाम करीब सात बजे उसने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में छत के हुक के सहारे साड़ी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया तथा सूचना थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button