उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत ककरदही में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन हेतु बनाए गए आरआरसी सेंटर, एवं ककरदही गौशाला, का किया औचक निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत ककरदही में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन हेतु बनाए गए आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया गया, जो कि वर्मातमान में पूर्ण निर्मित किया जा चुका है जिसके त्वरित संचालन हेतु उन्होंने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि यहां पर 02 नाडेप कंपोस्ट भी बनाई गई है बनी है जिनसे पराली और गीला कचरा की मदद से भी खाद का निर्माण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा

Story Highlights
  • आरआरसी सेंटर के माध्यम से ऑर्गेनिक खाद का किया जाएगा निर्माण
  • गौ आश्रय स्थल में समस्त व्यवस्थाएं की जाए दुरुस्त:-मुख्य विकास अधिकारी

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन० द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत ककरदही में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन हेतु बनाए गए आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया गया, जो कि वर्मातमान में पूर्ण निर्मित किया जा चुका है जिसके त्वरित संचालन हेतु उन्होंने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि यहां पर 02 नाडेप कंपोस्ट भी बनाई गई है बनी है जिनसे पराली और गीला कचरा की मदद से भी खाद का निर्माण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत में बनी गौ आश्रयस्थल ककरदही का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान करीब 120 गौवंश पाए गए, जिनको हरा चारा, पानी, चूनी, चोकर आदि समय से उपलब्ध कराए जाने हेतु ग्राम प्रधान, खंड विकास अधिकारी आदि को निर्देशित किया।

cca5222c 3f5b 4cbf bd9c 3f5a539cd275

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यहां पर पशु चिकित्सा अधिकारी भ्रमण कर सभी गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण करें तथा सभी का ईयर टैगिंग अवश्य किया जाए तथा गौवंशो को हरा चारा उपलब्ध कराए जाने हेतु चारागाह की भूमि पर हरा चारा अवश्य उगाए जाने हेतु हिदायत दी। इसके पश्चात उन्होंने एसबीएम 2023-24 के तहत 266 मॉडल गांव में से पहले चरण में चुने गए माडल ग्राम पंचायत भेवान में पानी को एकीकृत सोख गड्ढे के माध्यम से फ़िल्टर किए जाने हेतु मौके पर चल रहे कार्य को देखा गया उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वर्तमान में चल रहे कार्य को आगामी वर्षा ऋतु से पहले पूर्ण कर लिया जाए ताकि बरसात का पानी सीधे तालाबों में एकत्र हो सके। निरीक्षण के समय जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी मैथा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button