उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
अलग अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल,
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुई अलग अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को हुई अलग अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जालौन जनपद के कडौसा थाना अंतर्गत निवासी चंद्रभान पुत्र मैयादीन व देवराहट थाना क्षेत्र के मदनूपुर गांव निवासी अतर सिंह पुत्र रामरूप मंगलवार सुबह गाय द्वारा टक्कर मार दिए जाने के चलते गंभीर रूप से घायल हो गए।वही भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के परेहरापुर गांव निवासी देव सिंह पुत्र रामरतन किसी अज्ञात वाहन द्वारा उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिए जाने के चलते बुरी तरह घायल हो गए।सभी को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।