उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को घर के बाहर से दबोचा

जनपद में महिला एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की त्वरित धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त

कानपुर देहात। जनपद में महिला एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की त्वरित धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त हर्षित (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र स्व० अवधेश कुमार, निवासी ग्राम लुधौरा (थाना शिवली, कानपुर देहात) को मुखबिर की सटीक सूचना पर आज उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पूर्व में मु0अ0सं0 169/2025 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद शिवली पुलिस ने अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसके बयान (धारा 180/183 बीएनएस) व मेडिकल परीक्षण कराया था। साक्ष्यों के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 65(1) और 5J(2)/6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि साक्ष्य के अभाव में अन्य तीन नामजद व्यक्तियों की संलिप्तता न पाए जाने पर उनका नाम केस से पृथक कर दिया गया था। उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार शर्मा, कांस्टेबल सोनवीर और रिक्रूट आरक्षी सुमित कुमार की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए इस मुख्य अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button