कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी आलोक ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के द्वारा आज विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया ।

IMG 20240731 WA0033

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, साफ सफाई, रखरखाव आदि का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए।

IMG 20240731 WA0035

नियमित अंतराल पर आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए वेयरहाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। इस दौरान विभिन्न पार्टी के प्रतिनिधिगण, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button