उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

28 अक्टूबर से लगेगा दीपावली मेला: सस्ते दामों में मिलेगा दीपावली का सामान, बच्चों के मनोरंजन का होगा इंतजाम

पुखरायां और झींझक में 28 अक्टूबर से आयोजित होने वाले दीपावली मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके चलते आयोजन स्थल पर साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। दीपावली मेला में एक ही स्थान पर दीपावली का सारा सामान जिला प्रशासन मुहैया कराएगा।

Story Highlights
  • पुखरायां में 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीपावली मेले का उद्घाटन विधायक भोगनीपुर विनोद कटियार और 29 को नगर पालिका परिषद पुखरायां अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार करेंगे।
  • पटेल चौक पर दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : पुखरायां और झींझक में 28 अक्टूबर से आयोजित होने वाले दीपावली मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसके चलते आयोजन स्थल पर साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। दीपावली मेला में एक ही स्थान पर दीपावली का सारा सामान जिला प्रशासन मुहैया कराएगा। इसी के साथ जिला प्रशासन की तरफ से बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था की जा रही है।

30 अक्टूबर तक चलेगा भव्य मेला

जिलाधिकारी प्रशासन पंकज वर्मा ने बताया कि जनपद की नगर पालिका परिषद पुखरायां और झींझक में दिनांक 28 अक्टूबर से दीपावली मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका परिषद पुखरायां स्थित बैलाही बाजार मैदान में 20000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल एवं नगर पालिका परिषद झींझक स्थित जूनियर हाई स्कूल रामलीला मैदान में 12000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मेले का आयोजन किया जा रहा है।

खाने पीने की चीजों का होगा भरपूर इंतजाम

नगर पालिका परिषद पुखरायां में 105 स्टाल तथा झींझक में 40 स्टाल लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका परिषद पुखरायां स्थित बैलाही बाजार में 2500 वर्ग फुट तथा झींझक में 1500 वर्ग पुखरायां में सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच तैयार किया जा रहा है। मेले में अधिशासी अधिकारी पुखरायां/झींझक और परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा 50 पटरी दुकानदार और झींझक में 20 पटरी दुकानदार चिन्हित किए गए हैं।

मनाया जाएगा सादगी से आजादी का अमृत महोत्सव

मेले के दौरान नगर पालिका परिषद पुखरायां में 28 अक्टूबर को आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्कूली बच्चों द्वारा मंचन तथा विद्धानजनों द्वारा उनकी जीवन शैली पर प्रकाश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 29 अक्टूबर को लोक नृत्य और संगीत संध्या का आयोजन होगा। 30 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत मंचन कार्यक्रम जादूगरी, नुमाईश का प्रोग्राम, बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष झूले आदि का आयोजन होगा।

दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम का होगा आयोजन

रोज काम आने वाली वस्तुओं से सम्बन्धित स्टाल, लइया, गट्टा, चीनी निर्मित खिलौने, खील के स्टाल और फूड स्टाल लगाये जायेगें। मिट्टी से बनने वाली मूर्तियॉ, बर्तन और दीपावली के अवसर पर दीप आदि के स्टाल लगाए जायेंगे। पटेल चौक पर दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। झींझक में 28 अक्टूबर को बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 29 को धनुष यज्ञ और 30 को खाटूश्याम महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए मिक्की हाउस और जम्पिंग झूला लगाया जाएगा। क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा झॉकी आदि का प्रदर्शन किया जायेगा।

विधायक विनोद करेंगे मेले का उद्घाटन

पुखरायां में 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दीपावली मेले का उद्घाटन विधायक भोगनीपुर विनोद कटियार और 29 को नगर पालिका परिषद पुखरायां अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार करेंगे। 30 अक्टूबर को जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह वहां के मुख्य अतिथि होंगे। झींझक में 28 को आयोजित होने वाली दीपावली मेले का उद्घाटन विधायक रसूलाबाद निर्मला संखवार और 29 को सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक करेंगे। 30 को जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी मुख्य अतिथि होंगे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading