उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के दिये निर्देश

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक सिंह ने कलेक्ट्रेट के समीप बने ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम वीवीपैट के रखरखाव, साफ-सफाई व अन्य संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक सिंह ने कलेक्ट्रेट के समीप बने ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम वीवीपैट के रखरखाव, साफ-सफाई व अन्य संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा सीसीटीवी कैमरे संचालित रहे व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मी, गार्ड मुस्तैद रहे।

97b3ff25 280e 478d b85a c200b1968404

उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। इसी दौरान जिलाधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियां के सम्मुख एवं वेयरहाउस में लगे तालों को सील बंद भी किया गया। इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियां में समाजवादी पार्टी से शेखू खान, भाजपा से श्यामू शुक्ला, सीपीआई से राम औतार भारती, कांग्रेस से शमीम कुरैशी के साथ सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading