कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लोकसभा चुनाव की आहट को देखते हुए पुलिस विभाग में किया गया बड़ा फेरबदल

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश हेतु सोमवार शाम पुलिस उपाधीक्षकों को इधर से उधर कर दिया।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

Story Highlights
  • संजय वर्मा अब होंगे क्षेत्राधिकारी सिकंदरा

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए तथा जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश हेतु सोमवार शाम पुलिस उपाधीक्षकों को इधर से उधर कर दिया।उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने लोकसभा चुनाव की आहट तथा जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश से सोमवार देर शाम एक बार फिर अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया।नवागंतुक क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा को क्षेत्राधिकारी सिकंदरा/अपराध नियुक्त किया गया है। क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा क्षेत्राधिकारी सिकंदरा के थाना सिकंदरा,राजपुर व अमरहट के अपराध एवं कानून व्यवस्था के समस्त कार्यों का संपादन करेंगे।

इसके अतिरिक्त उन्हें सीओ अपराध का भी कार्यभार सौंपा गया है।क्षेत्राधिकारी सिकंदरा/यातायात लाइंस प्रिया सिंह को क्षेत्राधिकारी सिकंदरा से हटाकर क्षेत्राधिकारी यातायात/लाइन/चुनाव नियुक्त किया गया है।क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह क्षेत्राधिकारी लाइंस/यातायात/लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के समस्त कार्यों का संपादन करेंगी।

वहीं क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद/अपराध राजीव सिरोही को क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद का प्रभार सौंपा गया है।राजीव सिरोही क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद के थाना रसूलाबाद/शिवली के अपराध एवं कानून व्यवस्था के समस्त कार्यों का संपादन/निर्वहन करेंगे।समस्त को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button