कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जन मानस के लिए करो काम, नहीं तो मिलेगी बद्दुआ और सरकारी दंड अलग से : एमएलसी अरुण पाठक

स्नातक क्षेत्र के विधायक अरुण पाठक ने कहा है कि आम जनमानस के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अधिकारियों को समय पर काम करना चाहिए अन्यथा उन्हें उनकी बददुआओं का सामना करना पड़ेगा।

Story Highlights
  • विद्युत समस्याओं के निस्तारण को लेकर 15 दिन का समय दिया गया
  • वर्ष 2023 -24 एवं 2024 -25 की कार्यवृत्ति पर समीक्षा बैठक संपन्न

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : स्नातक क्षेत्र के विधायक अरुण पाठक ने कहा है कि आम जनमानस के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अधिकारियों को समय पर काम करना चाहिए अन्यथा उन्हें उनकी बददुआओं का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा सरकार तो अपना कदम बढ़ाएगी ही। श्री पाठक जनपद की विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता कर रहे थे। बैठक में स्नातक एमएलसी ने समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 दिन का समय दिया है। इस दौरान सिकंदरा उपखण्ड अधिकारी व संदलपुर क्षेत्र के जेई को लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सर्किट हाउस माती में कानपुर देहात के बिजली अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें 2023-24, 2024-25 की कार्यवृति के साथ जनपद में हुए विद्युतिकरण का विस्तार से समीक्षा की।

बैठक में एमएलसी अरुण पाठक ने उनके पास पहुंची आधा सैकड़ा समस्याओं का पुलिंदा बिजली अधिकारियों को सौंपा साथ ही समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 दिन का समय दिया। बैठक में उन्होंने सरकार द्वारा नलकूप किसानों माफ बिल माफी के प्रचार के लिए बिल जमा होने वाले केंद्रों पर योजना से संबंधित पोस्टर लगाया जाए ताकि कोई भी किसान दलाली का शिकार न हो।

शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायत संदलपुर सबस्टेशन की रही। जिसमे धरमपुर फीडर के अंतर्गत रसधान रजबहे पर खंभे न लग पाने से क्षेत्र के 50 गांव में सप्लाई प्रभावित है। वहीं पूर्व जटियापुर फीडर के अंतर्गत एक वर्ष पूर्व दैवीय आपदा में टूटे 63 बिजली के पोलो के न लगने मुद्दा छाया रहा। इस दौरान प्रमुख रूप से एमएलसी अरुण पाठक, अधिशाषी अभियंता रनिया , पुखराया, रसूलाबाद,नगर पंचायत चेयर मैन रूरा राम जी गुप्ता, जिला महामंत्री बबलू शुक्ला, जिला मंत्री राकेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि बाल जी शुक्ला, आशीष दीक्षित, विनय शुक्ला, अंकित परमार, अभिनव पाठक, प्रभात मिश्रा आदि लोग रहे।

Related Articles

AD
Back to top button