कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अनैतिकता पर नैतिकता,असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा सकुशल सम्पन्न

नाभिकुंड पियूष बस यांके । नाथ जिअत रावनु बाल ताकें।।सायक एक नाभि सर सोषा । अपर लगे भुज सिरकरि रोषा ।। गर्जउ मरत घोर रव भारी। कहां राम रन हाथों पचारी।। डोली भूमि गिरत दसकंधर। छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर।।

सुशील त्रिवेदी, अकबरपुर। नाभिकुंड पियूष बस यांके । नाथ जिअत रावनु बाल ताकें।।सायक एक नाभि सर सोषा । अपर लगे भुज सिरकरि रोषा ।। गर्जउ मरत घोर रव भारी। कहां राम रन हाथों पचारी।। डोली भूमि गिरत दसकंधर। छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर।।

IMG 20241012 WA0031

 

IMG 20241012 WA0039लंका के युद्ध में मारे गए अनेकों वीर योद्धाओं के बाद रावण ने अहिरावण का स्मरण किया अहिरावण विभीषण का वेष बनाकर रामादल से श्रीराम लक्ष्मण को चुराकर पाताल ले जाता है हनुमानजी की मदद से अहिरावण का वध होता।

IMG 20241012 WA0040

नारान्तक और राम का भीषण युद्ध होता है नारान्तक के बध के बाद दसवें दिन स्वयं रावण रणक्षेत्र में जाकर राम रावण का युद्ध होता है अनेको प्रकार के बाणों की वृष्टि कर्ता है श्री राम जी ने अनेकों बाणों द्वारा मारने का प्रयास करते हैं लेकिन रावण की मृत्यु नहीं होती तब विभीषण जी ने राम जी को गुप्त रहस्य बताया कि रावण के नाभि में अमृत कुण्ड है पहले उसे सोखना होगा प्रभु ने अपने धनुष पर इकत्तीस बाणों को चढ़ा कर मारा तब रावण भूमि पर गिरा रावण के मरते ही पूरा मैदान श्रीराम के जय जय करों से गूंज गया व्यास पीठ पर विनीत द्विवेदी ने खुले कण्ठ से राम जी की सेना चली गीत सुन लीला दर्शक आनन्द मे समाहित हो गए लक्ष्मी नारायण की तबले की थाप से युद्ध की विभिन्न आवाजें सुनाई दी रामकुमार जी ने आर्गन पर संगत प्रदान की भगवान श्री राम जी की सवारी में नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सम्लित होकर प्रभु श्री राम जी की भक्ति का परिचय दिया जगह जगह विजय माल पहना कर स्वागत किया।

IMG 20241012 WA0038

IMG 20241012 WA0035

13 अक्टूबर को विशाल दंगल है। इस अवसर पर राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी जितेंद्र सिंह गुड्डन पूर्व अध्यक्ष विकास सिंह भोले के अलावा प्रशासनिक अधिकारी समिति के अध्यक्ष प्रशांत ओमर, महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता प्रमोद मिश्रा महेश चंद्र अग्रवाल अशोक मिश्रा राजेश मिश्रा जहान सिंह यादव मोनू सिंह राजावत सरमन शुक्ला मयंक शुक्ला अभिषेक श्रीवास्तव विकास सैनी मंगल यादव रविंद्र सिंह रितेश गुप्ता दुर्गेश शर्मा अभिषेक मिश्रा शिव शंकर मिश्रा राहुल गुप्ता सूर्यकांत त्रिपाठी राम जी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading