कानपुर देहात: डेरापुर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन
पूज्य भूपेन्द्रदास शरणागत जी महाराज सुना रहे हैं ज्ञान की अमृत वर्षा।

डेरापुर,कानपुर देहात। क्षेत्र के रानीपुर स्थित माँ शारदा गीता विद्यालय में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन भगवान श्री राधा-कृष्ण एवं श्री किशोरी जी की कृपा से तथा परम पूज्य भूपेन्द्रदास शरणागत जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।
आयोजन के तहत प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है, जबकि सायं 7 बजे से श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा, शोभा यात्रा एवं गणेश पूजन के साथ की गई।
आयोजन 28 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 4 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें हवन एवं पूर्णाहुति के साथ समापन किया जाएगा। इस दौरान गया भोज का भी आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करें। कार्यक्रम में अमित शुक्ल, अनिल शुक्ल सहित शुक्ल परिवार का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर राम बाबू शुक्ल, अनन्तराम शुक्ल, प्रताप भानु शुक्ल, पुत्तन शुक्ल, श्रीमती सुमन शुक्ला, श्रीमती प्रेमवती एवं श्री अशोक कुमार शुक्ल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: अविवाहित युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पढ़े खबर



