कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भीषण ठंड और शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के स्कूलों में कल अवकाश, बीएसए ने जारी किया आदेश

जनपद में लगातार बढ़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़ा कदम उठाया है।

कानपुर देहात। जनपद में लगातार बढ़ रही अत्यधिक ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्र ने जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 29 दिसंबर 2025 को शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आदेश जारी किया है।

इन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश

बीएसए द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और संस्कृत बोर्ड के विद्यालयों (कक्षा 1 से 8 तक) पर अनिवार्य रूप से लागू होगा। भीषण ठंड को देखते हुए अभिभावकों और बच्चों को राहत देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल छात्रों के लिए शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने विभागीय और अन्य प्रशासकीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles

AD
Back to top button