कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला आजीविका मिशन क्रियान्वयन व अनुश्रवन समिति की हुई बैठक

बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।

कानपुर देहात: जनपद स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला आजीविका मिशन क्रियान्वयन व अनुश्रवन समिति की बैठक जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी | जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारीयों के बैठक में अनुपस्थित रहने पर रोष व्यक्त किया गया एवं अगली बैठक में समस्त अधिकारीयों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । उक्त बैठक में समस्त अधिकारियों से उपायुक्त स्वत: रोजगार द्वारा अपने विभागीय योजनाओं से समन्वय स्थापित करते हुए लखपति महिला कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया गया।

बैठक में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी अध्यक्ष जनपद स्तरीय समन्वय समिति ने अग्रणी जिला प्रबंधक को बैंकों में लंबित सीसीएल पत्रावली के अविलम्ब वितरण के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा डेयरी का कार्य करने वाले समूहों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए गए l अग्रिणी जिला प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि 20 फरवरी को समस्त सरकारी योजनाओं के लोन हेतु समस्त बैंक शाखाओं में विशेष शिविर लगाया जायेगा। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अग्रिणी जिला प्रबंधक, निदेशक आर सेटी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े-  DM कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट में महिला एवं बाल विकास योजनाओं की प्रगति जांची

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button