कानून व्यवस्था के दृष्टिगत नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बरौर में किया पैदल मार्च
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बरौर कस्बे में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान मुख्य बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई।नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय गुप्ता शुक्रवार शाम कानून व्यवस्था का जायजा लेने बरौर कस्बा पहुंचे।उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।आम जनमानस से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी सेवा के लिए तत्पर है।क्षेत्राधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कानून का पालन करें व शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस की मदद करें।इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्यवाही की जा सके।अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।अमन चैन में खलल डालने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।इसके साथ ही अस्थाई अतिक्रमण करने वालों को भी कठोर चेतावनी दी गई।पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना व अराजकतत्वों को कठोर चेतावनी देना था।इस मौके पर इंस्पेक्टर महेश कुमार,एस आई रंजीत सिंह,एस आई समर सिंह,एस आई श्याम सिंह,हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



