उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने युवक को गोली मार की चार हजार की लूट

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में बीती सोमवार की देर रात बाइक सवार लुटेरों ने एक युवक को गोली मारकर चार हजार रूपये लूट लिए।युवक ने चार बाइक सवार बदमाशों पर आरोप लगाया है।पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।घटना डेरापुर थाना क्षेत्र के भडावल गांव के पास हुई।घायल युवक की पहचान धीरज के रूप में हुई है

डेरापुर।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में बीती सोमवार की देर रात बाइक सवार लुटेरों ने एक युवक को गोली मारकर चार हजार रूपये लूट लिए।युवक ने चार बाइक सवार बदमाशों पर आरोप लगाया है।पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।घटना डेरापुर थाना क्षेत्र के भडावल गांव के पास हुई।घायल युवक की पहचान धीरज के रूप में हुई है।धीरज के मुताबिक वह दिल्ली हरियाणा से अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर लौट रहा था।रात करीब दो बजे वह ट्रक से उतरकर घर की ओर जा रहा था तभी चार बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया।धीरज ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उससे रुपए छीनने का प्रयास किया।विरोध करने पर बदमाशों ने उसके दोनों पैरों में गोली मार दी और जेब में रखे चार हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस को घटनास्थल से खाली कारतूस के खोखे भी मिले हैं।घायल धीरज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद डॉक्टर ने बताया कि धीरज के दोनों पैरों में गोली लगी है और उसका उपचार जारी है।धीरज की बहन खुशबू ने बताया कि उनका भाई शादी में शामिल होने के लिए घर लौट रहा था।उन्होंने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत होती है।पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

AD
Back to top button